देश की खबरें | दो सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षक सबसे पहले कोविड-19 का टीका लगवायेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अहमदाबाद और गांधीनगर में सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षक शनिवार को गुजरात में कोरोना वायरस का टीका सबसे पहले लगवाने वाले लोगों में शामिल होंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 15 जनवरी अहमदाबाद और गांधीनगर में सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षक शनिवार को गुजरात में कोरोना वायरस का टीका सबसे पहले लगवाने वाले लोगों में शामिल होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने पर दिन के दौरान राज्य में 16 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जायेगा।

टीकाकरण अभियान शनिवार की सुबह पूरे राज्य में 161 केन्द्रों पर एक साथ शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि पहले दिन 16 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जायेगा। प्रत्येक केन्द्र पर 100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जायेगा।

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधीक्षक डा. जे वी मोदी (46) और गांधीनगर सिविल अस्पताल की अधीक्षक डा. नियति लखानी (58) सबसे पहले टीका लगवाने वाले लोगों में शामिल होंगे।

डा. जे वी मोदी ने कहा, ‘‘मैं एक उदाहरण रखने के लिए आगे आया हूं, क्योंकि कुछ लोगों को टीके के बारे में आशंकाएं हैं। उनके डर को दूर करने और यह संदेश देने के लिए कि यह सभी के लिए सुरक्षित है, मैं कल सिविल अस्पताल में टीका लगवाऊंगा।’’

डा. लखानी ने कहा, ‘‘मैं अपने सिविल अस्पताल में पहला व्यक्ति होउंगा जिसे कल टीका लगाया जाएगा। इस तरह, मैं एक संदेश देना चाहता हूं कि टीका सुरक्षित है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू