जरुरी जानकारी | मेडीबडी ने मौजूदा निवेशकों से 1.8 करोड़ डॉलर जुटाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डिजिटल स्वास्थ्य देखभाल मंच मेडीबडी ने अपने मौजूदा निवेशकों क्वाड्रिया कैपिटल, लाइटरॉक और टीम-फंड से 1.8 करोड़ डॉलर (लगभग 148 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

नयी दिल्ली, 30 अगस्त डिजिटल स्वास्थ्य देखभाल मंच मेडीबडी ने अपने मौजूदा निवेशकों क्वाड्रिया कैपिटल, लाइटरॉक और टीम-फंड से 1.8 करोड़ डॉलर (लगभग 148 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

मेडीबडी ने पिछले साल फरवरी में सीरीज सी वित्त पोषण दौर में 12.5 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

डिजिटल स्वास्थ्य देखभाल मंच ने बुधवार को एक बयान में कहा कि अतिरिक्त वित्त पोषण से कंपनी को मौजूदा परिदृश्य से निपटने और अगले तीन साल में अपने महत्वाकांक्षी विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक ठोस स्थिति में लाएगा।

इसमें कहा गया है कि कोष का एक बड़ा हिस्सा रणनीतिक अधिग्रहण और मौजूदा पेशकशों को मजबूत करने में लगाया जाएगा।

मेडीबडी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सतीश कन्नन ने एक बयान में कहा, ‘‘अतिरिक्त धनराशि हमारी रणनीतिक अधिग्रहण पहल को आगे बढ़ाने, हमारी पहुंच का विस्तार करने और हमारी सेवाओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण होगी।’’

मंच अपने उपयोगकर्ताओं को वीडियो कॉल, घर पर दवा वितरण, स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों तक चौबीस घंटे की पहुंच जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\