विदेश की खबरें | अमेरिका के वेस्ट टेक्सास में खसरा के मामलों में वृद्धि जारी, कुल 124 मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. खसरा एक अत्यधिक संक्रामक बीमारी है। इसका प्रकोप ज्यादातर एक क्षेत्र में मेनोनाइट समुदाय में देखा जा रहा है। यह नौ काउंटी में फैला हुआ है, जिनमें न्यू मैक्सिको, डॉसन, गेसन, योआकम, एक्टर, ल्यूबक, लिन, मार्टिन और डेलम काउंटी शामिल हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

खसरा एक अत्यधिक संक्रामक बीमारी है। इसका प्रकोप ज्यादातर एक क्षेत्र में मेनोनाइट समुदाय में देखा जा रहा है। यह नौ काउंटी में फैला हुआ है, जिनमें न्यू मैक्सिको, डॉसन, गेसन, योआकम, एक्टर, ल्यूबक, लिन, मार्टिन और डेलम काउंटी शामिल हैं।

ब्राउनफील्ड के मेयर एरिक होर्टन ने कहा कि उन्हें खसरा के टीके पर विश्वास है, क्योंकि वर्षों से इस्तेमाल किए जा रहे टीके ने अमेरिका में खसरे को फैलने से रोका है। ब्राउनफील्ड टेरी काउंटी में स्थित है, जहां 21 मामले सामने आए हैं।

होर्टन ने कहा, “मैंने इसे (खसरा) कभी इतने करीब से नहीं देखा था।”

उन्होंने कहा ‘‘बीते बरसों में मुझे याद है कि कभी कभी महामारी का दौर आया था लेकिन यहां इसका राष्ट्रीय खबर बन जाना स्तब्ध करने वाला है।’’

समीपवर्ती न्यू मेक्सिको में मंगलवार तक खसरा के मामलों की संख्या नौ थी। राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने पिछले सप्ताह कहा था कि अभी भी इस बात का कोई सबूत नहीं है कि न्यू मैक्सिको में फैले प्रकोप का टेक्सास में हो रहे प्रकोप से कोई संबंध है।

एपी जोहेब मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now