खेल की खबरें | मुझे और मेरी टीम को इस पारी की सख्त जरूरत थी : दुबे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के यूएई चरण में अपने पहले मैच में ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 64 रन की मैच विजेता पारी खेलने वाले राजस्थान रॉयल्स के आलराउंडर शिवम दुबे ने कहा कि केवल उन्हें ही नहीं बल्कि उनकी टीम को भी इस पारी की सख्त जरूरत थी।

अबुधाबी, तीन अक्टूबर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के यूएई चरण में अपने पहले मैच में ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 64 रन की मैच विजेता पारी खेलने वाले राजस्थान रॉयल्स के आलराउंडर शिवम दुबे ने कहा कि केवल उन्हें ही नहीं बल्कि उनकी टीम को भी इस पारी की सख्त जरूरत थी।

दुबे ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘निश्चित तौर पर मुझे और मेरी टीम को इस पारी की सख्त जरूरत थी। यह पारी पूरी तरह से मेरी टीम के लिये थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि अभी हम सातवें नंबर (छठे नंबर) पर हैं और हमें क्वालीफाई करने की जरूरत है और अगर हम अगले दो मैचों में वास्तव में अच्छा खेल दिखाते हैं तो हम क्वालीफाई कर जाएंगे। इसलिए यह महत्वपूर्ण है। ’’

यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक और दुबे की धमाकेदार पारी से रॉयल्स ने शनिवार को चेन्नई को सात विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी।

दुबे ने पिछले मैचों में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल पाने के बारे में कहा, ‘‘यह टीम संयोजन पर निर्भर करता है। यह कोच, सहयोगी स्टाफ और कप्तान पर निर्भर करता है। मैं मौके का इंतजार कर रहा था। मुझे मौका मिला और मैंने उसका पूरा फायदा उठाया। ’’

दुबे ने मुंबई के अपने साथी जायसवाल की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘टीम को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी और यशस्वी और इविन लुईस ने अच्छी बल्लेबाजी की। विशेषकर यशस्वी की आज की बल्लेबाजी ने अंतर पैदा किया। हमें जैसी शुरुआत चाहिए थी, वैसी मिली और हम मैच आसानी से जीतने में सफल रहे।’’

चेन्नई के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने युवा सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ की प्रशंसा की जिन्होंने नाबाद 101 रन बनाये जो आईपीएल में उनका पहला शतक है।

फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘यह बेहतरीन पारी थी और ऐसा अक्सर नहीं होता है कि आपने अपनी टीम के लिये सैकड़ा जमाया हो और आपकी टीम हार जाए। लेकिन टीम इस व्यक्तिगत प्रदर्शन से खुश है। यह शानदार पारी और इस युवा बल्लेबाज का एक और अहम योगदान था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू