देश की खबरें | एमसीडी ने महापौर चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी; उपराज्यपाल को भी लिखा पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने 26 अप्रैल को महापौर चुनाव कराने के लिये निर्वाचन आयोग से शुक्रवार को अनुमति मांगी और उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना से एक पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने का आग्रह किया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने 26 अप्रैल को महापौर चुनाव कराने के लिये निर्वाचन आयोग से शुक्रवार को अनुमति मांगी और उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना से एक पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने का आग्रह किया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नगर निगम को महापौर चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग की अनुमति लेने की जरूरत है, क्योंकि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है।

आधिकारिक सूत्रों ने संकेत दिया कि पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने की प्रक्रिया प्रभावित या विलंबित हो सकती है, क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी जेल में हैं।

दिल्ली नगर निगम अधिनियम के अनुसार, महापौर और उपमहापौर के पदों पर चुनाव कराने के लिए प्रत्येक वर्ष नगर निकाय की पहली बैठक में पीठासीन अधिकारी नियुक्त करना होगा।

आम आदमी पार्टी (आप) ने देवनगर वार्ड से पार्षद महेश खीची को महापौर चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।

पार्टी ने अमन विहार से पार्षद रवींद्र भारद्वाज को उप महापौर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, एमसीडी सदन में विपक्षी भाजपा ने महापौर पद के लिए किशनलाल और उप महापौर पद के लिए नीता बिष्ट को प्रत्याशी बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट