खेल की खबरें | एमसीए की शीर्ष परिषद की बैठक 14 अगस्त को, क्रिकेट की बहाली एजेंडे में शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की शीर्ष परिषद की बैठक यहां 14 अगस्त को होगी जिसमें महानगर में क्रिकेट गतिविधियों को बहाल करना एजेंडे में शीर्ष पर होगा।
मुंबई, 11 अगस्त मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की शीर्ष परिषद की बैठक यहां 14 अगस्त को होगी जिसमें महानगर में क्रिकेट गतिविधियों को बहाल करना एजेंडे में शीर्ष पर होगा।
कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण मार्च के मध्य से ही मुंबई में क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं और मुंबई देश में इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित शहरों में से एक है।
यह भी पढ़े | IPL 2020 से पहले Rishabh Pant बने टिकट कलेक्टर, साथी खिलाड़ियों के चेक किए टिकट, देखें मजेदार वीडियो.
शीर्ष परिषद के एक सदस्य ने कहा, ‘‘हम क्रिकेट गतिविधियों को बहाल करने पर चर्चा करेंगे और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर भी जो इस संबंध में बीसीसीआई ने सभी राज्य संघों को भेजी है।’’
क्रिकेट सुधार समिति (सीआईसी) के गठन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
यह भी पढ़े | वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की मेजबानी करेगा न्यूजीलैंड.
एमसीए ने सीआईसी के सदस्यों के रूप में लालचंद राजपूत, राजू कुलकर्णी और समीर दिघे के नाम छांटे हैं।
एमसीए के स्कोर दीपक जोशी ने भी संघ को पत्र लिखकर बीसीसीआई के साथ सेवानिवृत्त स्कोरर के मुद्दे को उठाने को कहा है।
जोशी ने ईमेल लिखकर स्कोर के लिए चिकित्सा सामूहिक बीमा और अनुग्रह राशि की मांग की थी।
एजेंडे के अनुसार जोशी के ईमेल पर भी चर्चा की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)