देश की खबरें | पुणे जिले में एमबीबीएस छात्र पर हमला, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में पुणे जिले के बारामती शहर के एक बाहरी इलाके में तीन लोगों ने एमबीबीएस के एक छात्र की पिटाई की, उसे निर्वस्त्र किया और लूटपाट की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुणे, सात दिसंबर महाराष्ट्र में पुणे जिले के बारामती शहर के एक बाहरी इलाके में तीन लोगों ने एमबीबीएस के एक छात्र की पिटाई की, उसे निर्वस्त्र किया और लूटपाट की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार शाम हुई जब 21 वर्षीय छात्र अपने छात्रावास से बारामती में एक बाजार जा रहा था।

बारामती के पुलिस अधिकारी ने कहा, “एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आया और छात्र से गाली-गलौज करते हुए उससे 15 हजार रुपए छीन लिए। छात्र ने विरोध करने का प्रयास किया तो वह मारपीट करने लगा।”

उन्होंने बताया कि बाद में मोटरसाइकिल पर सवार दो और युवक वहां पहुंचे। उन्होंने छात्र को अपने साथ गन्ने के खेत में चलने के लिए मजबूर किया, जहां उन्होंने उसके कपड़े उतार दिए और उसकी पिटाई की। इसके बाद वे भाग गए।

हालांकि छात्र ने दो मोटरसाइकिल में से एक का पंजीकरण नंबर नोट कर लिया और वह पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\