जरुरी जानकारी | एमएंडबी इंजीनियरिंग के आईपीओ को दूसरे दिन तक 2.9 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एमएंडबी इंजीनियरिंग लिमिटेड के 650 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शेयर बिक्री के दूसरे दिन बृहस्पतिवार तक 2.90 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई एमएंडबी इंजीनियरिंग लिमिटेड के 650 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शेयर बिक्री के दूसरे दिन बृहस्पतिवार तक 2.90 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, तीन दिन के आईपीओ में बिक्री के लिए पेश 97,98,309 शेयरों के मुकाबले 2,83,79,046 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 9.46 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को 4.26 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत निवेशकों के खंड को दो प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

एमएंडबी इंजीनियरिंग लिमिटेड ने एंकर (बड़े) निवेशकों से लगभग 292 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 366-385 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह निर्गम एक अगस्त को बंद होगा।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर, गुजरात स्थित इस कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2,200 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

यह आईपीओ 275 करोड़ रुपये के नए शेयरों और प्रवर्तकों द्वारा 375 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी की विनिर्माण सुविधाओं के लिए उपकरण और मशीनरी खरीदने, कर्ज भुगतान, कार्यशील पूंजी जरूरतों और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Mirzapur Shocking News: मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात, सुबह टहलने निकले वकील की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स