जरुरी जानकारी | मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का शेयर कारोबार के पहले दिन 19 प्रतिशत उछला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स की शेयर बाजारों में शुरूआत शानदार रही। कंपनी का शेयर सोमवार को निर्गम मूल्य 145 रुपये के मुकाबले 19 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स की शेयर बाजारों में शुरूआत शानदार रही। कंपनी का शेयर सोमवार को निर्गम मूल्य 145 रुपये के मुकाबले 19 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य पर 49.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 216.25 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 49.41 प्रतिशत उछलकर 216.65 तक पहुंच गया था। अंत में यह यह 19.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 173 रुपये पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Flipkart में इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका, 45 दिनों तक करना पड़ेगा ये काम- मिलेंगे इतने पैसे.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य पर 48.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 214.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 18.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 171.95 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 3,489.24 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़े | सभी PF धारकों को दिवाली पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 8.5% ब्याज की पहली किस्त मिलने की उम्मीद.

सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 157.41 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 135 से 145 रुपये प्रति शेयर था।

यस सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज, डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स तथा जेएम फाइनेशियल ने कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट