देश की खबरें | मायावती ने कर्नाटक में कोविड-19 से मरने वालों के शवों को गड्ढे में फेंके जाने पर कार्रवाई की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के बेल्लारी में कोविड-19 से मरने वाले लोगों के शवों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा एक बड़े गड्ढे में कथित तौर पर फेंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि यह दृश्य मानवता को शर्मसार करने वाला है।

लखनऊ, एक जुलाई कर्नाटक के बेल्लारी में कोविड-19 से मरने वाले लोगों के शवों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा एक बड़े गड्ढे में कथित तौर पर फेंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि यह दृश्य मानवता को शर्मसार करने वाला है।

इस वीडियो में, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) पहने कर्मी पास में खड़े एक वाहन से काली चादर में कुछ शव लाते दिख रहे हैं, जो उन शवों को एक के बाद एक बड़े गड्ढे में गिराते जा रहे हैं।

यह भी पढ़े | UPSC ने 4 अक्टूबर को निर्धारित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अपने सेंटर बदलने की अनुमति दी: 1 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मायावती ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, ''कर्नाटक के बेल्लारी में कोरोना (वायरस संक्रमण) से मौत होने के बाद शवों को गड्ढे में फेंकने की घटना और दृश्य मानवता को शर्मसार करने वाला है। कोरोना मरीजों के साथ क्रूर व्यवहार की शिकायतें तो आम बात है, किन्तु उनके शवों के साथ इस प्रकार की दरिंदगी की सजा दोषियों को वहाँ की सरकार जरूर दे।''

जिले के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु इसी जिले के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: चीन के साथ भारत की व्यापार नीति सार्वजनिक करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर.

यूट्यूब पर सबसे पहले वीडियो पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया कि यह घटना बेल्लारी की है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें मृतकों के शवों के साथ बर्ताव के तरीके की व्यापक निंदा की गई और लोगों ने मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की।

एक चश्मदीद ने दावा किया, ‘‘सभी आठ शवों को एक ही गड्ढे में इसी तरह से फेंका गया।’’

बल्लारी के उपायुक्त एस एस नकुल ने कल कहा कि उन्होंने भी सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो पर संज्ञान लिया है।

उन्होंने मंगलवार को बल्लारी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने जांच का आदेश दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\