IPL 2024: 'मयंक यादव से लैंग्थ सही रखने और बाउंसर का इस्तेमाल करने को कहा था',LSG की जीत के बाद बोले गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल

पंजाब किंग्स को 21 रन से हराकर आईपीएल 2024 में पहली जीत दर्ज करने वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स के गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल ने तेज गेंदबाज मयंक यादव की तारीफ करते हुए कहा कि उसने लैंग्थ और बाउंसर का सही इस्तेमाल किया ।

Mayank Yadav (Photo Credit: IPL)

लखनऊ, 30 मार्च: पंजाब किंग्स को 21 रन से हराकर आईपीएल 2024 में पहली जीत दर्ज करने वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स के गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल ने तेज गेंदबाज मयंक यादव की तारीफ करते हुए कहा कि उसने लैंग्थ और बाउंसर का सही इस्तेमाल किया. यह भी पढ़ें: IPL 2024 में मयंक यादव ने फेंकी सबसे तेज गेंद, स्पीड देखकर बड़े-बड़े दिग्गजों ने की तारीफ, देखें पोस्ट

मयंक ने 27 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाये. मैच के बाद मोर्कल ने कहा ,‘‘ मयंक ने इतनी उमस के बीच इस रफ्तार से शानदार गेंदबाजी की. उसके लिये पिछला साल कठिन था चूंकि पहले अभ्यास मैच के बाद वह चोटिल हो गया था. हमने उसे अपनी लैंग्थ बनाये रखने और बाउंसर का सही इस्तेमाल करने के लिये कहा था.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ गेंदबाजों ने यह जीत दिलाई. पहले टाइमआउट में ही गेंदबाजों से मैच में बने रहने के लिये कहा था और उसके बाद मयंक ने ऐसी शानदार गेंदबाजी की.’’

वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने कहा कि लियाम लिविंगस्टोन के चोटिल होने से टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ा चूंकि वह चौथे नंबर पर नहीं उतर सके.

उन्होंने कहा ,‘‘ लखनऊ ने अच्छा खेला. लिविंगस्टोन के चोटिल होने से हमारे प्रदर्शन पर असर पड़ा लेकिन मयंक की रफ्तार ने भी हमें हरा दिया. उसकी गेंदों को खेलना अच्छा लगा और उसकी रफ्तार ने मुझे हैरान कर दिया.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम अपनी गलतियों से सबक लेकर अगले मैचों में बेहतर रणनीति के साथ आयेंगे और उस पर अमल करेंगे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ की रेस में बरकरार पंजाब किंग्स, श्रेयस अय्यर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड