खेल की खबरें | रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक की कमान संभालेंगे मयंक अग्रवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को बुधवार को आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के पहले दो मैचों के लिये कर्नाटक टीम का कप्तान बनाया गया ।

बेंगलुरू, 27 दिसंबर अनुभवी सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को बुधवार को आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के पहले दो मैचों के लिये कर्नाटक टीम का कप्तान बनाया गया ।

प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज निकिन जोस उपकप्तान होंगे ।

केएल राहुल को टीम में नहीं रखा गया है क्योंकि भारत को जनवरी फरवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट खेलने हैं ।

अग्रवाल ने 2022 . 23 घरेलू सत्र में नौ मैचों में 990 रन बनाये जिसमें तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल है ।

कर्नाटक की टीम पंजाब के खिलाफ हुबली में पांच से आठ जनवरी तक पहला मैच खेलेगी । दूसरा मैच अहमदाबाद में 12 से 15 जनवरी के बीच गुजरात से खेलना है ।

टीम :

मयंक अग्रवाल (कप्तान), रविकुमार समर्थ, देवदत्त पड्डिकल, निकिन जोस, मनीष पांडे, शुभांग हेगडे, शरत श्रीनिवास, विशाख विजयकुमार, वासुकी कौशिक, विद्वत कावेरप्पा, के शशिकुमार, सुजय सतेरी, डी निश्चल, एम वेंकटेश, किशन एस बेडारे, एसी रोहित कुमार ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड