देश की खबरें | नौ मई : शाहजहां की मोहब्बत की निशानी ताजमहल का निर्माण कार्य पूरा हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास में नौ मई का दिन कई मायने में खास है। मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनाया गया मोहब्बत का अजीम शाहकार ताजमहल नौ मई के दिन ही बनकर पूरा हुआ था। इसके अलावा नौ मई का दिन एक दुखद घटना का गवाह भी बना जब 1993 में आज के दिन ही दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगों की मौत हुई। देश-दुनिया के इतिहास में नौ मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

देश की खबरें | नौ मई : शाहजहां की मोहब्बत की निशानी ताजमहल का निर्माण कार्य पूरा हुआ

नयी दिल्ली, आठ मई इतिहास में नौ मई का दिन कई मायने में खास है। मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनाया गया मोहब्बत का अजीम शाहकार ताजमहल नौ मई के दिन ही बनकर पूरा हुआ था। इसके अलावा नौ मई का दिन एक दुखद घटना का गवाह भी बना जब 1993 में आज के दिन ही दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगों की मौत हुई। देश-दुनिया के इतिहास में नौ मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1502: दुनिया के सबसे बड़े खोजी यात्री और नयी दुनिया के खोजकर्ता माने जाने वाले क्रिस्टोफर कोलंबस ने एशिया का रास्ता तलाश करने के लिए स्पेन के कादिज से अपनी चौथी यात्रा शुरू की।

1540: कई सालों तक मुगल शासक अकबर से संघर्ष करने वाले मेवाड़ के महाराणा प्रताप का जन्म।

1653: विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत और दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ।

1689: अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।

1866: महान नेता, समाज सुधारक एवं विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म।

1874: बंबई (अब मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम कार शुरू हुई।

1946: डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुआई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ।

1947: वैश्विक वित्तीय संस्था विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया। दूसरे विश्व युद्ध के बाद पुनर्निर्माण के लिए फ्रांस ने 50 करोड़ डालर का कर्ज मांगा था और 1944 में स्थापित विश्व बैंक ने उसे इससे आधा अर्थात 25 करोड़ डालर का कर्ज दिया।

1955: पश्चिम जर्मनी नाटो का सदस्य बना और फ्रांस स्थित नाटो मुख्यालय में जर्मनी का ध्वज फहराया गया।

1960: अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने पहली गर्भनिरोधक गोली को मंजूरी दी।

1975: पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी।

1986: पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे का निधन।

1993: दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगों की मौत।

2012: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को समर्थन दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)


संबंधित खबरें

International Cricket Match And WPL 2025 Schedule For Today: आज न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, बस एक क्लिक पर जानें लाइव प्रसारण समेत 14 फरवरी के सभी मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

PAK vs NZ, ODI Tri-Series 2025 Final Match Key Players To Watch Out: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज से खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs Ireland, 1st ODI Match Pitch Report And Weather Update: हरारे में आयरलैंड के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज मचाएंगे तांडव, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Chhaava Review: इमोशन्स, एक्शन और इतिहास का परफेक्ट कॉम्बो है 'छावा', विक्की कौशल ने अपनी दमदार अदाकारी से मचाई धूम!

\