देश की खबरें | स्वास्थ्य सुविधा को सुलभ और सस्ता बनाने में प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग हो: ओम बिरला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने में प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है, ऐसे में स्वास्थ्य सुविधा को सुलभ और सस्ता बनाने में तकनीक का अधिकतम उपयोग हो।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने में प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है, ऐसे में स्वास्थ्य सुविधा को सुलभ और सस्ता बनाने में तकनीक का अधिकतम उपयोग हो।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने संसद भवन परिसर में ‘विश्व हेपेटाइटिस दिवस’ के अवसर पर संसदीय शोध और प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) तथा यकृत व पित्त विज्ञान संस्थान (आईएलबीएस) के सहयोग से आयोजित जागरुकता सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख मांडविया तथा राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, बिरला ने कहा कि देश में जागरुकता और जांच के अभाव में हेपेटाइटिस से प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हो जाती है लेकिन सही समय पर जांच और उपचार से इस संक्रमण का सम्पूर्ण रूप से उन्मूलन संभव है।

वायरल हेपेटाइटिस की रोकथाम और उन्मूलन की दिशा में भारत सरकार के कदमों का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम से हेपेटाइटिस के नियंत्रण और प्रबंधन के लिए केंद्रित दृष्टिकोण से काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘स्वास्थ्य को लेकर एक समन्वित दृष्टिकोण अपनाया गया है और एक दीर्घकालिक सोच के साथ काम किया जा रहा है, जिनके उत्साहवर्धक परिणाम मिल रहे हैं।’’

बिरला ने कहा कि वहनीय उपचार और जन केन्द्रित नीतियों से सभी देशवासियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा को सुलभ और सस्ता बनाने में प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग किया जा रहा है और देशवासियों को समय पर स्वास्थ्य सेवा की सुविधा प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी ने यह संभव बना दिया है कि दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिले।

कोरोना काल में जन भागीदारी और सामूहिक प्रयासों का उल्लेख करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत में हुए विश्व के सबसे बड़े, सबसे तेज, सबसे प्रभावी कोविड टीकाकरण अभियान की प्रशंसा आज पूरी दुनिया कर रही है।

बिरला ने सुझाव दिया कि हेपेटाइटिस के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य सेवा से जुड़े अधिकारियों, नीति-निर्माताओं और चिकित्सकों को समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\