जरुरी जानकारी | अप्रैल में बिजली की अधिकतम मांग 235 गीगावॉट होने की उम्मीदः सीईए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने मंगलवार को कहा कि अप्रैल, 2023 में बिजली की अधिकतम मांग नौ प्रतिशत बढ़कर 235 गीगावॉट हो सकती है जिसे पूरा करने के लिए समुचित योजना बनाने की जरूरत होगी।

कोलकाता, 29 नवंबर केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने मंगलवार को कहा कि अप्रैल, 2023 में बिजली की अधिकतम मांग नौ प्रतिशत बढ़कर 235 गीगावॉट हो सकती है जिसे पूरा करने के लिए समुचित योजना बनाने की जरूरत होगी।

प्राधिकरण के चेयरमैन घनश्याम प्रसाद ने यहां आयोजित ‘13वें एनर्जी कॉन्क्लेव 2022’ में कहा कि इस साल की गर्मियों में पैदा हुए बिजली संकट की पुनरावृत्ति से बचने के लिए पहले से ही तैयारी करनी होगी।

इस साल अप्रैल में बिजली की अधिकतम मांग बढ़कर 215 गीगावॉट हो गई थी, लेकिन कोयला-आधारित बिजली संयंत्रों का उत्पादन कम होने से गंभीर बिजली संकट पैदा हो गया था।

प्रसाद ने कहा, ‘‘अगर हम सजग नहीं हुए तो अगले साल भी इसी तरह का संकट दोहराया जा सकता है। हमारे अनुमानों के मुताबिक, अप्रैल, 2023 में बिजली की मांग बढ़कर 230-235 गीगावॉट हो जाएगी जबकि अप्रैल, 2022 में यह करीब 215 गीगावॉट थी।’’

उन्होंने कहा कि ऊर्जा बदलाव अवधि तक देश की तापीय बिजली क्षमता में वृद्धि जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘भले ही हम कोयला आधारित बिजली क्षमता में चरणबद्ध कटौती की बात कर रहे हैं लेकिन वर्ष 2030 तक इसके बढ़कर 248 गीगावॉट हो जाने का अनुमान है। पनबिजली एवं नवीकरणीय ऊर्जा से समर्थन कम मिलने पर कोयला-आधारित बिजली उत्पादन 256 गीगावॉट तक भी पहुंच सकता है।’’

फिलहाल देश में कोयला-आधारित बिजली उत्पादन करीब 210 गीगावॉट का होता है।

इसके साथ ही प्रसाद ने यह साफ किया कि कुल ऊर्जा उत्पादन में कोयला-आधारित बिजली क्षमता की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत से घटकर 50 प्रतिशत रह जाएगी। वहीं स्थापित क्षमता के मामले में भी इसका हिस्सा घटकर 30-35 प्रतिशत हो जाएगा।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\