जरुरी जानकारी | बिजली की अधिकतम मांग 241 मेगावाट पर पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में बिजली की अधिकतम मांग मंगलवार को करीब 241 गीगावाट पर पहुंच गयी। इससे पहले लगातार दो दिन इसमें गिरावट आई थी। वहीं इस महीने की शुरुआत में यह 245 गीगावाट पहुंच गयी थी।

नयी दिल्ली, पांच जून देश में बिजली की अधिकतम मांग मंगलवार को करीब 241 गीगावाट पर पहुंच गयी। इससे पहले लगातार दो दिन इसमें गिरावट आई थी। वहीं इस महीने की शुरुआत में यह 245 गीगावाट पहुंच गयी थी।

विद्युत मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बिजली की अधिकतम मांग 31 मई, 2024 को 250 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) के अबतक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इसके साथ इसने सितंबर, 2023 में 243.27 गीगावाट के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

आंकड़ों के मुताबिक, बिजली की अधिकतम मांग या एक दिन में सबसे ज्यादा आपूर्ति एक जून को 245.14 गीगावाट, दो जून को 225.90 गीगावाट, तीन जून को 236.37 गीगावाट और चार जून को 240.89 गीगावाट रही थी।

इससे पहले मई में, बिजली मंत्रालय ने माह के लिए दिन के समय 235 गीगावाट और शाम के समय 225 गीगावाट और जून, 2024 के लिए दिन के दौरान 240 गीगावाट और शाम के समय 235 गीगावाट की अधिकतम बिजली मांग का अनुमान लगाया था।

मंत्रालय ने यह भी अनुमान जताया है कि इस गर्मी के मौसम में बिजली की अधिकतम मांग 260 गीगावाट तक पहुंच सकती है।

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि जून के दौरान बिजली की अधिकतम मांग और खपत बनी रहेगी। क्योंकि गर्मी के इस मौसम में कूलर और एयर कंडीशनर का उपयोग जारी रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\