देश की खबरें | मध्यप्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 798 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 19,000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 798 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 19,005 तक पहुंच गयी।

भोपाल, 14 जुलाई मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 798 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 19,005 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 10 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 673 हो गयी है।

यह भी पढ़े | राजस्थान में सियासी संकट के बीच जयपुर में कल सुबह 11 बजे बीजेपी की बैठक, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी रहेंगी मौजूद: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार और भोपाल, जबलपुर, भिण्ड, बैतूल, नरसिंहपुर एवं सिवनी में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 273 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 123, उज्जैन में 71, बुरहानपुर में 23, सागर में 22, खंडवा में 17, जबलपुर में 16, खरगोन में 15, देवास में 10, मंदसौर में नौ, धार में आठ और नीमच में आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट के खिलाफ कार्रवाई, कांग्रेस नेता शशि थरूर, प्रिया दत्ता, समेत इन नेताओं ने जताया दुःख.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 190 नये मामले ग्वालियर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 103, मुरैना में 98, इंदौर में 51, जबलपुर में 34, खरगोन में 23 राजगढ़ में 23, टीकमगढ़ में 20, शिवपुरी में 19, शाजापुर में 19, बड़वान में 17, मंदसौर में 15 एवं खंडवा में 15 नये मामले आये।

प्रदेश के कुल 52 जिलों में से 47 जिलों में मंगलवार को कोरोना वायरस के ये नये संक्रमित मरीज पाये गये हैं। केवल पांच जिलों रायसेन, पन्ना, आगर मालवा, डिण्डोरी एवं मंडला में आज कोई कोरोना वायरस संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 19,005 संक्रमितों में से अब तक 13,575 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 4,757 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को 367 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,755 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\