जरुरी जानकारी | मैक्स एस्टेट्स ने नोएडा में 711 करोड़ रुपये में 10.33 एकड़ जमीन खरीदी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी मैक्स एस्टेट्स लि. ने नोएडा में एक मिश्रित उपयोग वाली परियोजना के विकास के लिए 711 करोड़ रुपये में 10.33 एकड़ जमीन खरीदी है।
नयी दिल्ली, 24 जनवरी रियल एस्टेट कंपनी मैक्स एस्टेट्स लि. ने नोएडा में एक मिश्रित उपयोग वाली परियोजना के विकास के लिए 711 करोड़ रुपये में 10.33 एकड़ जमीन खरीदी है।
इस परियोजना के विकास से कंपनी को 3,000 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व जुटाने की उम्मीद है।
मैक्स एस्टेट्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने अपने गठजोड़ साझेदारों के साथ मिलकर नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 105 में 711 करोड़ रुपये में 10.33 एकड़ जमीन खरीदी है।
कंपनी ने कहा कि उसने नोएडा विकास प्राधिकरण से आवंटन के जरिये यह जमीन खरीदी है। इसमें 26 लाख वर्ग फुट क्षेत्र के विकास की क्षमता है, जिसमें 40 प्रतिशत आवासीय और 60 प्रतिशत वाणिज्यिक क्षेत्र होगा।
मैक्स एस्टेट्स के मुख्य परिचालन अधिकारी ऋषि राज ने कहा कि यह परियोजना अपनी आकर्षक भौगोलिक स्थिति की वजह से ग्राहकों को काफी पसंद आएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)