देश की खबरें | मरवाही विधानसभा उपचुनाव, कांग्रेस लगभग 20 हजार मतों से आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए हो रही मतगणना में सत्ताधारी दल कांग्रेस के प्रत्याशी अपने निकटतम भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी से 19,987 मतों से आगे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 10 नवंबर छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए हो रही मतगणना में सत्ताधारी दल कांग्रेस के प्रत्याशी अपने निकटतम भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी से 19,987 मतों से आगे हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि मरवाही विधासभा सीट के लिए आज सुबह आठ बजे शासकीय गुरुकुल विद्यालय में मतों की गिनती शुरू की गई। इस सीट के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था।

यह भी पढ़े | Arnab Goswami Moves Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी, बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी.

उन्होंने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नौ दौर की गिनती में कांग्रेस के के.के. ध्रुव भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गंभीर सिंह से 19,987 मतों से आगे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ध्रुव को अभी तक 37,106 मत प्राप्त हुए हैं तथा सिंह को 17,119 मत मिले हैं। वोटों की गिनती जारी है। मरवाही विधानसभा सीट के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस के ध्रुव और भाजपा के डॉक्टर गंभीर सिंह के मध्य रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh ByPoll Result 2020: शुरूआती रुझानों में बीजेपी सबसे आगे, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में बांटी मिठाइयां.

गौरेला—पेंड्रा—मरवाही जिले के अंतर्गत आने वाला मरवाही विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। 2000 में नए राज्य के गठन के बाद से यह सीट जोगी परिवार के पास थी। बीते 29 मई को अजीत जोगी की मृत्यु के बाद से यह सीट रिक्त है।

इस उपचुनाव के लिए जोगी के बेटे तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी और उनकी पत्नी ऋचा जोगी का नामांकन जाति प्रमाण पत्र मामले के कारण रद्द हो गया था। राज्य बनने के बाद यह पहली बार है कि इस सीट से जोगी परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ा। जोगी ने इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी का समर्थन करने का फैसला किया था।

राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 69 सीट, भारतीय जनता पार्टी के पास 14 सीट, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पास चार सीट तथा बहुजन समाज पार्टी के पास दो सीटें हैं।

इससे पहले राज्य में दंतेवाड़ा और चित्रकोट विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव कराए गए थे। दोनों उपचुनावों में सत्ताधारी दल ने जीत हासिल की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\