Car Prices Hike: मारुति सुजुकी, महिंद्रा, ऑडी की गाड़ियों के दाम जनवरी से बढ़ाने की योजना

वाहन विनिर्माता कंपनियों मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ऑडी इंडिया ने सोमवार को अगले साल की शुरूआत से यात्री वाहनों के दाम बढ़ाने की योजना की घोषणा की है। कंपनियों ने इसके लिए मुद्रास्फीति और उपकरणों की बढ़ी हुई कीमतों से लागत दबाव सहित विभिन्न कारणों का हवाला दिया है।

नयी दिल्ली, 27 नवंबर वाहन विनिर्माता कंपनियों मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ऑडी इंडिया ने सोमवार को अगले साल की शुरूआत से यात्री वाहनों के दाम बढ़ाने की योजना की घोषणा की है। कंपनियों ने इसके लिए मुद्रास्फीति और उपकरणों की बढ़ी हुई कीमतों से लागत दबाव सहित विभिन्न कारणों का हवाला दिया है।

इसके अलावा, टाटा मोटर्स और मर्सिडीज बेंज इंडिया भी जनवरी से अपने मॉडलों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं।

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) कम कीमत की छोटी कार ऑल्टो से लेकर मल्टी-यूटिलिटी वाहन इनविक्टो तक वाहनों की एक श्रृंखला बेचती है। इनकी कीमत 3.54 लाख रुपये से 28.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि मूल्य वृद्धि विभिन्न मॉडलों के लिए अलग-अलग होगी।

एमएसआई के वरिष्ठ कार्यपालक अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने पीटीआई- से बातचीत में कहा कि कुछ मॉडलों में ‘बड़ी’ मूल्य वृद्धि होगी।

Share Now