जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी ने एसयूवी ब्रेजा का नया संस्करण उतारा, कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बृहस्पतिवार को अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा का नया संस्करण पेश किया। इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है।

नयी दिल्ली, 30 जून देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बृहस्पतिवार को अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा का नया संस्करण पेश किया। इसकी शुरुआती शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है।

दूसरी पीढ़ी की ब्रेजा ‘मैनुअल’ और ‘ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन’ विकल्पों में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से 13.96 लाख रुपये है।

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेयूची ने ब्रेजा पेश किये जाने कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘पिछले आठ महीनों में यह कंपनी की छठी पेशकश है। यह भारतीय बाजार में हमारे विश्वास को दर्शाता है।’’

ताकेयूची ने कहा, ‘‘यह हमारा ऐसा पहला मॉडल था जिसे विशेष रूप से भारत के लिए डिजाइन और विकसित किया गया था।’’ मारुति सुजुकी ने मार्च, 2016 में ब्रेजा के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी खंड में प्रवेश किया था।

कंपनी ने ब्रेजा को बाजार में उतारने के बाद से छह साल में इसकी 7.5 लाख से अधिक इकाइयां बेची हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी ने ग्राहकों की अपेक्षाओं से प्रेरित होकर मॉडल को फिर से डिजाइन किया है।’’

ताकेयूची ने कहा कि ब्रेज़ा की एक मजबूत विरासत है और यह हमारा पहला मॉडल था जिसकी कल्पना, डिजाइन और निर्माण विशेष रूप से भारत के लिए किया गया था।

नई ब्रेजा ऐसे समय आई है जब मारुति सुजुकी को दक्षिण कोरियाई कार विनिर्माता हुंदै और किआ की क्रमश: वेन्यू और सोनेट के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

नई ब्रेजा नए जमाने की तकनीक और ‘कनेक्टेड’ सुविधाओं से लैस है। यह सुरक्षा से संबंधित 20 फीचर्स के साथ आएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े