जरुरी जानकारी | मारुति सुजुकी इंडिया का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ मामूली बढ़कर 3,792 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की प्रमुख वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ मामूली वृद्धि के साथ 3,792 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई देश की प्रमुख वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ मामूली वृद्धि के साथ 3,792 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने गत वित्त वर्ष 2024-25 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 3,760 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

एमएसआई ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 40,493 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 36,840 करोड़ रुपये थी।

एकल आधार पर मारुति ने 3,712 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 3,650 करोड़ रुपये की तुलना में दो प्रतिशत अधिक है।

पहली तिमाही में शुद्ध बिक्री बढ़कर 36,625 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 33,875 करोड़ रुपये थी।

स्विफ्ट और डिजायर जैसे मॉडल बनाने वाली कंपनी ने कहा कि घरेलू यात्री वाहन उद्योग में अप्रैल-जून की अवधि में मांग में सुस्ती बनी रही।

इसमें कहा गया, ‘‘ कंपनी के लिए घरेलू बिक्री में 4.5 प्रतिशत की गिरावट की भरपाई निर्यात में 37.4 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि से हुई, जिसके परिणामस्वरूप तिमाही के लिए कुल बिक्री मात्रा में सालाना आधार पर 1.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।’’

मारुति ने पहली तिमाही में कुल 5,27,861 वाहन बेचे, जिनमें 4,30,889 इकाइयों की घरेलू बिक्री और 96,972 इकाइयों का निर्यात शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट