जरुरी जानकारी | मारुति ने खराब ईंधन पंप को ठीक करने के लिये 1.35 लाख कारें वापस मंगाई

नयी दिल्ली, 15 जुलाई देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआई) ने बुधवार को कहा कि खराब ईंधन पंप की जांच और बदलने के लिये उसने 1,34,885 बैगन- आर और बलेनो मॉडल की कारें वापस मंगाई हैं।

एमएसआई ने शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में कहा है वह स्वैच्छिक तौर पर यह काम कर रही है। उसने 15 नवंबर 2018 से लेकर 15 अक्टूबर 2019 के बीच विनिर्मित वैगन-आर (एक लीटर) और 8 जनवरी 2019 से लेकर 4 नवंबर 2019 के बीच विनिर्मित बलेनो (पेट्रोल) कारों को वापस मंगाया है।

यह भी पढ़े | Rajasthan political crisis: सियासी संकट के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी विभाग भंग.

उसने कहा है कि इस वापसी में कंपनी के दोनों तरह के 1,34,885 वाहन वापस आ सकते हैं।

वाहन कंपनी ने कहा, ‘‘कंपनी की इस पहल से वैगन-आर की 56,663 इकाइयों और बलेनो की 78,222 इकाइयों में ईंधन पंप खराब होने का मामला हो सकता है। इसमें खराब हिस्से को बिना किसी शुल्क के बदला जायेगा।’’

यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.

सूचना में कहा गया है कि आने वाले दिनों में इस वापसी अभियान के तहत संबंधित वाहन के मालिक को कंपनी के प्राधिकृत डीलर द्वारा संपर्क किया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)