देश की खबरें | यौन उत्पीड़न के आरोप में विवाहित व्यक्ति को पोक्सो कानून के तहत कुल 44 वर्ष की कैद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक महिला अदालत ने बुधवार को यहां एक विवाहित व्यक्ति को 2017 में शादी का वादा कर 17 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में कुल 44 साल कैद की सजा सुनाई।

उधगमंडलम (तमिलनाडु), 27 जनवरी एक महिला अदालत ने बुधवार को यहां एक विवाहित व्यक्ति को 2017 में शादी का वादा कर 17 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में कुल 44 साल कैद की सजा सुनाई।

पीड़िता यौन उत्पीड़न के कारण गर्भवती हो गयी थी।

न्यायाधीश अरुणाचलम ने यह फैसला सुनाते हुए अभियुक्त एंटनी विनोद को पोक्सो कानून (बच्चों को यौन अपराध से संरक्षण कानून) और भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत 44 साल की कैद की सजा सुनाई और उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

लोक अभियोजक मालिनी प्रभाकर ने संवाददाताओं को बताया कि अभियुक्त को पोक्सो कानून की धारा 5 एल के तहत 20 साल, 5 जे के तहत और 20 साल, भादंसं की धारा 506 और धारा 351 के तहत दो-दो साल की सजा सुनायी गयी।

उन्होंने कहा कि सभी सजा एक साथ चलेंगी।

अभियोजन का आरोप था कि पहले से ही विवाहित 34 वर्षीय एंटनी विनोद ने 2017 में 12 वीं कक्षा की एक छात्र से दोस्ती की और उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ने पीड़िता का दो बार गर्भपात भी कराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी