देश की खबरें | मुंबई में ट्रैफिक जाम तोड़ रहा शादियां : अमृता फडणवीस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने दावा किया है कि ट्रैफिक जाम लोगों के लिये परिवार के वास्ते समय निकालने में बाधा उत्पन्न कर रहा है और मुंबई में यह तीन फीसदी तलाक का कारण बन रहा है।
मुंबई, पांच फरवरी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने दावा किया है कि ट्रैफिक जाम लोगों के लिये परिवार के वास्ते समय निकालने में बाधा उत्पन्न कर रहा है और मुंबई में यह तीन फीसदी तलाक का कारण बन रहा है।
वहीं, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में सत्तारूढ़ शिवसेना ने इस टिप्पणी का उपहास उड़ाया।
अमृता फडणवीस ने शुक्रवार को स्थानीय भाजपा इकाई द्वारा आयोजित एक समारोह में भाग लेने के बाद यह टिप्पणी की। पत्रकारों ने उनसे शहर में सड़कों की स्थिति के बारे में पूछा था।
उन्होंने कहा, "... मैं यह एक आम नागरिक के रूप में कह रही हूं, क्योंकि मैं रोजाना गड्ढे और ट्रैफिक जाम देखती हूं। क्या आप जानते हैं कि मुंबई में इसकी वजह से कितने तलाक हो रहे हैं? तीन प्रतिशत।"
पेशे से बैंकर फडणवीस ने कहा, "यातायात की समस्या के कारण लोग अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं।"
टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवसेना की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, “दिन के सबसे खराब तर्क का पुरस्कार उस महिला को जाता है जो दावा करती हैं कि तीन प्रतिशत मुंबईवासी सड़कों पर जाम के कारण तलाक दे रहे हैं।’’
चतुर्वेदी ने कहा, "बेंगलुरु के परिवार कृपया इसे पढ़ने से बचें, यह आपकी शादियों के लिए घातक साबित हो सकता है।"
मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े लोग इस तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "लोग इस तरह की टिप्पणियों से तंग आ चुके हैं।"
इस साल मुंबई में निकाय चुनाव होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)