जरुरी जानकारी | बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, सेंसेक्स करीब 150 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी के दोनों शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों ने मंगलवार को अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी और लाल निशान में आ गए।

मुंबई, 16 मई एचडीएफसी के दोनों शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों ने मंगलवार को अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी और लाल निशान में आ गए।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स ने मजबूती के साथ कारोबार शुरू किया, लेकिन बाद में यह 146.79 अंक गिरकर 62,198.92 पर आ गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 32.15 अंकों की गिरावट के साथ 18,366.70 पर था।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल और आईटीसी को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, विप्रो, एशियन पेंट्स और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लाभ में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत चढ़कर 75.63 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,685.29 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी