जरुरी जानकारी | छह सबसे मूल्यवान फर्मों का बाजार मूल्यांकन 1.30 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान फर्मों में छह का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1.30 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ हुआ।
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान फर्मों में छह का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1.30 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ हुआ।
पिछले हफ्ते, बीएसई सेंसेक्स 641.83 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़ा।
भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 45,158.54 करोड़ रुपये बढ़कर 7,15,218.40 करोड़ रुपये हो गया।
आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 28,726.33 करोड़ रुपये बढ़कर 7,77,750.22 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 20,747.99 करोड़ रुपये बढ़कर 7,51,406.35 करोड़ रुपये हो गया।
समीक्षाधीन अवधि में आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 18,914.35 करोड़ रुपये बढ़कर 5,49,265.32 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 9,487.5 करोड़ रुपये बढ़कर 6,24,941.40 करोड़ रुपये हो गया।
इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 7,699.86 करोड़ रुपये बढ़कर 5,93,636.31 करोड़ रुपये हो गया।
दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 26,115.56 करोड़ रुपये घटकर 19,64,079.96 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 16,371.34 करोड़ रुपये घटकर 11,46,943.59 करोड़ रुपये रह गया।
शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)