जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजों से निराश हुआ बाजार, सेंसेक्स 87 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के तिमाही नतीजे बाजार की उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट हुई।

मुंबई, 24 जुलाई रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के तिमाही नतीजे बाजार की उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट हुई।

विदेशी कोषों की निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई। कारोबारी अब इस सप्ताह जारी होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति का इंतजार कर रहे हैं।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 87.24 अंक या 0.13 गिरकर 66,597.02 पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 10.65 अंक या 0.05 प्रतिशत गिरकर 19,734.35 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में कोटक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर, एमएंडएम और लार्सन एंड टुब्रो में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी आई।

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की थी। कंपनी का तिमाही लाभ 11 प्रतिशत घटा है।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत गिरकर 80.96 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,998.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Dream11 Prediction: निशिन में आज पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan Women vs Bangladesh Women T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट