जरुरी जानकारी | बाजार में तीसरे दिन तेजी जारी, सेंसेक्स 303 अंक मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से अधिक लाभ में रहा।

मुंबई, आठ जुलाई घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से अधिक लाभ में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 303.38 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,481.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 448.68 अंक तक चढ़ा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 87.70 अंक यानी 0.54 प्रतिशत बढ़कर 16,220.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, पावरग्रिड, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, डॉ. रेड्डीज लैब, नेस्ले, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी इंडिया, इंडसइंड बैंक, टीसीएस और एशियन पेंट्स शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे जबकि चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक मामूली नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार में बृहस्पतिवार को तेजी थी।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘मौजूदा तेजी का एक प्रमुख कारण जिंसों के दाम गिरावट और मुद्रास्फीति में कमी की उम्मीद है। इससे केंद्रीय बैंक नीतिगत दर बढ़ाने की गति धीमी होगी। इसके अलावा सौदे को पूरा करने के लिये की गयी लिवाली से बाजार में तेजी रही।’’

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.5 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 925.22 करोड़ मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल