जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से तीन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 98,622.89 करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से तीन कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 98,622.89 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी इन्फोसिस रही।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से तीन कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 98,622.89 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी इन्फोसिस रही।

हालांकि, शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई, लेकिन उनका कुल नुकसान 37,701.1 करोड़ रुपये रहा। यह तीन कंपनियों.. रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इन्फोसिस को हुए लाभ से कम है।

यह भी पढ़े | उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 सोमवार से होगा लागू, ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा महंगा, भारी-भरकम जुर्माना के साथ होगी जेल.

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 52,046.87 करोड़ रुपये बढ़कर 3,85,027.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 12.4 प्रतिशत बढ़ा है। इससे बृहस्पतिवार को कंपनी के शेयर में नौ प्रतिशत से अधिक की बढ़त रही।

इसी तरह हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 25,751.07 करोड़ रुपये बढ़कर 5,48,232.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 20,824.95 करोड़ रुपये बढ़कर 12,11,682.08 करोड़ रुपय पर पहुंच गई।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

इस रुख के उलट एचडीएफसी का मूल्यांकन 13,920.21 करोड़ रुपये घटकर 3,13,269.70 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का 7,617.34 करोड़ रुपये घटकर 8,26,031.21 करोड़ रुपये रह गया।

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 4,205.71 करोड़ रुपये घटकर 2,29,156.24 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक की 4,175.28 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,62,864.37 करोड़ रुपये रह गई।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 4,009.83 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,09,521.05 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 3,403.97 करोड़ रुपये घटकर 6,03,463.97 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 368.76 करोड़ रुपये टूटकर 2,38,469.29 करोड़ रुपये पर आ गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 425.81 अंक या 1.16 प्रतिशत के लाभ में रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड