जरुरी जानकारी | शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में नौ का बाजार पूंजीकरण 2.29 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में नौ का कुल बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 2,29,589.86 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें भारतीय जीवन बीमा निगम को सबसे अधिक लाभ हुआ।
नयी दिल्ली, एक दिसंबर देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में नौ का कुल बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 2,29,589.86 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें भारतीय जीवन बीमा निगम को सबसे अधिक लाभ हुआ।
पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 685.68 अंक या 0.86 फीसदी और एनएसई निफ्टी 223.85 अंक या 0.93 फीसदी चढ़ा।
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 60,656.72 करोड़ रुपये बढ़कर 6,23,202.02 करोड़ रुपये हो गया।
एचडीएफसी बैंक ने 39,513.97 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन बढ़कर 13,73,932.11 करोड़ रुपये हो गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 35,860.79 करोड़ रुपये बढ़कर 17,48,991.54 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 32,657.06 करोड़ रुपये बढ़कर 9,26,725.90 करोड़ रुपये हो गया।
भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 20,482 करोड़ रुपये बढ़कर 7,48,775.62 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 15,858.02 करोड़ रुपये बढ़कर 9,17,724.24 करोड़ रुपये हो गया।
इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईटीसी का मूल्यांकन भी बढ़ा। हालांकि, इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 18,477.5 करोड़ रुपये घटकर 7,71,674.33 करोड़ रुपये रह गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी बनी रही, जिसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)