जरुरी जानकारी | शीर्ष 10 कंपनियों में पांच का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 30,737.51 करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में पिछले सप्ताह शीर्ष 10 में पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 30,737.51 करोड़ रुपये घट गया, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

नयी दिल्ली, 21 अगस्त शेयर बाजार में पिछले सप्ताह शीर्ष 10 में पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 30,737.51 करोड़ रुपये घट गया, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

बीते सप्ताह में सेंसेक्स 183.37 अंक या 0.30 फीसदी चढ़ा। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस में गिरावट हुई। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) लाभ में रहे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का बाजार पूंजीकरण 12,883.7 करोड़ रुपये घटकर 17,68,144.77 करोड़ रुपये रह गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 9,147.73 करोड़ रुपये गिरकर 4,64,436.79 करोड़ रुपये रह गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 5,323.92 करोड़ रुपये घटकर 12,38,680.37 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 2,922.03 करोड़ रुपये घटकर 6,05,807.09 करोड़ रुपये रह गया।

बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 460.13 करोड़ रुपये घटकर 4,42,035.99 करोड़ रुपये रह गया।

दूसरी तरफ हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 9,128.17 करोड़ रुपये बढ़कर 6,18,894.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक ने 4,835.37 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की और इसका बाजार पूंजीकरण 8,30,042.72 करोड़ रुपये हो गया।

एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 2,308.62 करोड़ रुपये बढ़कर 4,33,768.34 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 1,916.08 करोड़ रुपये बढ़कर 4,47,675.98 करोड़ रुपये हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\