जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.50 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,50,005.88 करोड़ रुपये की जोरदार बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं।

नयी दिल्ली, नौ जनवरी सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,50,005.88 करोड़ रुपये की जोरदार बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,490.83 अंक या 2.55 प्रतिशत के लाभ में रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ इन्फोसिस और विप्रो के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 46,380.16 करोड़ रुपये बढ़कर 16,47,762.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 43,648.81 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 14,25,928.82 करोड़ रुपये रहा।

इस दौरान बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 41,273.78 करोड़ रुपये बढ़कर 4,62,395.52 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक की 39,129.34 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 8,59,293.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 36,887.38 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 5,50,860.60 करोड़ रुपये रहा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 27,532.42 करोड़ रुपये बढ़कर 4,38,466.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 13,333.93 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,67,778.73 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का मूल्यांकन 1,820.06 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,70,300.72 करोड़ रुपये रहा।

इस रुख के उलट इन्फोसिस की बाजार हैसियत 32,172.98 करोड़ रुपये के नुकसान से 7,62,541.62 करोड़ रुपये रह गई। विप्रो की हैसियत भी 2,192.52 करोड़ रुपये घटकर 3,89,828.86 करोड़ रुपये पर आ गई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और विप्रो का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\