जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.48 लाख करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,48,372.97 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को उठाना पड़ा।

नयी दिल्ली, 15 मई सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,48,372.97 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को उठाना पड़ा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,041.96 अंक या 3.72 प्रतिशत टूटा।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी और भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन घट गया। वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण चढ़ गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,30,627.7 करोड़ रुपये घटकर 16,42,568.98 करोड़ रुपये रह गया।

एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में 35,073.72 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 3,97,189.84 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 29,279.72 करोड़ रुपये टूटकर 4,70,856.80 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस का 16,869.36 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,32,432.92 करोड़ रुपये पर आ गया।

एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 14,427.28 करोड़ रुपये घटकर 7,16,641.13 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल की 11,533.26 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 3,78,620.36 करोड़ रुपये पर आ गई।

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 7,153.45 करोड़ रुपये घटकर 12,48,998.89 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 3,408.48 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,86,636.58 करोड़ रुपये पर आ गया।

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 10,514.42 करोड़ रुपये बढ़कर 5,15,582.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 1,231.33 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 3,53,200.33 करोड़ रुपये रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\