जरुरी जानकारी | कृषि, ग्रामीण श्रमिकों की खुदरा मुद्रास्फीति में मार्च में मामूली गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में मामूली बढ़कर क्रमश: 2.78 प्रतिशत और 2.96 प्रतिशत हो गई। कुछ खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से श्रमिकों के लिए मुद्रास्फीति बढ़ी है।

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में मामूली बढ़कर क्रमश: 2.78 प्रतिशत और 2.96 प्रतिशत हो गई। कुछ खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से श्रमिकों के लिए मुद्रास्फीति बढ़ी है।

फरवरी 2021 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक- कृषि श्रमिक (सीपीआई-एएल) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-ग्रामीण श्रमिक (सीपीआई-आरएल) क्रमश: 2.67 प्रतिशत और 2.76 प्रतिशत पर रहा था।

श्रम मंत्रालय ने मंगलवार को बयान में यह जानकारी दी।

मार्च, 2020 में सीपीआई-एल 8.98 प्रतिशत तथा सीपीआई-आरएल 8.69 प्रतिशत पर था।

बयान में कहा गया है कि सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल के खाद्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति समीक्षाधीन महीने में क्रमश (+) 1.66 प्रतिशत और (+) 1.86 प्रतिशत पर थी।

कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय खुदरा मूल्य सूचकांक मार्च में क्रमश: दो अंक और एक अंक घटकर 1,035 और 1,043 अंक रह गया।

मार्च, 2020 में सीपीआई- एएल 1,007 अंक पर और सीपीआई-आरएल 1,013 अंक पर था।

मंत्रालय ने कहा कि कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के लिए सामान्य सूचकांक में गिरावट का मुख्य योगदान खाद्य वस्तुओं (-) 3.69 प्रतिशत और (-) 3.34 प्रतिशत का रहा। मुख्य रूप से ज्वार, प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, सब्जियों और फलों की कीमतों में गिरावट आई।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू