विदेश की खबरें | बोर्डिंग स्कूलों में यातना झेलने वाले आदिवासी बच्चों के सम्मान में न्यूयॉर्क में निकाला गया मार्च

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘सायराक्यूज पोस्ट’ ने बताया कि मार्च करने वाले लोगों ने स्कूलों की यातना के कारण जीवित नहीं बच पाए बच्चों की याद में क्रिस्टोफर कोलंबस की प्रतिमा पर खिलौने, फूल और बच्चों के जूते रखे।

‘सायराक्यूज पोस्ट’ ने बताया कि मार्च करने वाले लोगों ने स्कूलों की यातना के कारण जीवित नहीं बच पाए बच्चों की याद में क्रिस्टोफर कोलंबस की प्रतिमा पर खिलौने, फूल और बच्चों के जूते रखे।

‘एवरी चाइल्ड मैटर्स’ (हर बच्चा महत्व रखता है) मुहिम के समर्थन में नारंगी रंग के कपड़े पहनकर लोगों ने मार्च निकाला। ओनोंडागा नेशन के नेता टोडोदाहो सिडनी हिल ने समूह से कहा, ‘‘मेरी मां बोर्डिंग स्कूलों में पढ़ी थीं और उन्होंने मुझे कभी गले नहीं लगाया। मुझे लगता है कि उन्हें स्कूल में ऐसा ही सिखाया होगा।’’

अमेरिका की गृह मंत्री देब हालैंद ने जून में घोषणा की थी कि संघीय सरकार ‘नेटिव अमेरिकन’ बोर्डिंग स्कूलों की निगरानी करने में अतीत में हुई असफलता की जांच करेगी और लाखों बच्चों को उनके परिजन एवं समुदायों से दशकों तक जबरन अलग रखने वाली नीतियों के ‘‘स्थायी परिणामों और मानव जीवन गंवाने के संबंध में सच का पता’’ लगाएंगी।

एक समय पर कनाडा के सबसे बड़े आदिवासी आवासीय स्कूल रहे एक स्थल से हाल में बच्चों के शव मिले थे। बच्चों के शव मिलने के बाद कनाडा एवं अमेरिका में आदिवासी बच्चों संबंधी इस मामले ने लोगों का ध्यान खींचा है।

कनाडा के अल्बर्टा में सैंट मैरी रेजीडेंशियल स्कूल उन कई स्कूलों में शामिल है, जहां कब्रें मिली हैं। इस स्कूल के पूर्व छात्र विरजिल ब्रेव रॉक (62) ने बताया कि उन्हें अपना परिवार छोड़ने और स्कूल में रहने पर मजबूर किया गया और स्कूल में बच्चों को उनके नाम के बजाए उन्हें दी गई संख्या से पुकारा जाता था। ब्रेव रॉक ने कहा, ‘‘मैं 266 था।’’

सायराक्यूज के ‘रोमन कैथोलिक डाइअसीज’ के पादरी डगलस जे. लूसिया ने मार्च करने वालों से कहा कि उन्हें लगा कि उन्हें अतीत में हुई इन घटनाओं की माफी मांगनी चाहिए और वह उन स्कूलों में गिरजाघर के कदमों की निंदा करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास