देश की खबरें | 17 मार्च : दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की दो बेटियों का जन्मदिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय इतिहास में 17 मार्च का दिन खासकर हरियाणा के लिए बहुत अहम है क्योंकि इस दिन इस राज्य में दो ऐसी बेटियों ने जन्म लिया, जिन्होंने विश्व स्तर पर अपने परिवार और राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया।

नयी दिल्ली, 16 मार्च भारतीय इतिहास में 17 मार्च का दिन खासकर हरियाणा के लिए बहुत अहम है क्योंकि इस दिन इस राज्य में दो ऐसी बेटियों ने जन्म लिया, जिन्होंने विश्व स्तर पर अपने परिवार और राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया।

इनमें से एक हैं 17 मार्च 1961 को करनाल में जन्मीं और अंतरिक्ष की ऊंचाइयां नापने वाली कल्पना चावला और दूसरी हैं 17 मार्च 1990 को हिसार में जन्मीं बैडमिंटन जगत की सिरमौर खिलाड़ी सायना नेहवाल। इन दोनों ने अपनी उपलब्धियों से विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

देश-दुनिया के इतिहास में 17 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1861 : इटली का एकीकरण।

1920 : बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीब-उर-रहमान का जन्म।

1957 : फिलीपीन के राष्ट्रपति रैमन मैग्सायसाय की हवाई दुर्घटना में मृत्यु।

1962: भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का जन्म।

1969: गोल्डा मेयर इजराइल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1990 : भारतीय महिला बैंडमिटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का जन्म।

1987 : क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।

1994 : रूस द्वारा नाटो की शांति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय।

1996 : क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर खिताब जीता।

1989 : उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे हेमवती नंदन बहुगुणा का निधन।

2004 : नासा का मैसेंजर बुध ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

2020 : कोविड-19 के कारण देश में तीसरी मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 126 पर पहुंची।

2024: इजराइल ने सीरिया में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी