देश की खबरें | कोलकाता के लोहापट्टी इलाके में भीषण आग लगने से कई गोदाम जलकर खाक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में कोलकाता के लोहापट्टी इलाके में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से कई गोदाम जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 22 अगस्त पश्चिम बंगाल में कोलकाता के लोहापट्टी इलाके में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से कई गोदाम जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे आग लग गई थी, जिसके बाद दमकल की करीब 20 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

उन्होंने बताया कि आग मानिकतला के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित प्लास्टिक सामग्री रखने के एक गोदाम में सबसे पहले लगी थी और फिर इसने आसपास के गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया और विकराल रूप धारण कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कम से कम पांच गोदाम जलकर राख हो गए, लेकिन इसमें किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की विस्तृत जांच करने के बाद ही इसका पता चल सकेगा।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘घटनास्थल पर प्रशीतन अभियान जारी है और उम्मीद है कि अगले 30-40 मिनट के भीतर हम अपना काम पूरा कर लेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड