खेल की खबरें | बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला में पाक के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है: सूत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. टी20 विश्व कप के निराशाजनक अभियान के बाद पाकिस्तान के कई सीनियर खिलाड़ियों को अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के लिए आराम दिया जा सकता है जिसमें कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी शामिल हैं।
लाहौर, 19 जून टी20 विश्व कप के निराशाजनक अभियान के बाद पाकिस्तान के कई सीनियर खिलाड़ियों को अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के लिए आराम दिया जा सकता है जिसमें कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी शामिल हैं।
सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) बांग्लादेश के साथ श्रृंखला के लिए योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए टेस्ट कप्तान शान मसूद और टेस्ट में नये मुख्य कोच आस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी के संपर्क में है। मसूद इंग्लैंड में काउंटी टीम यार्कशर की कप्तानी कर रहे हैं।
पाकिस्तानी टीम टी20 विश्व कप ग्रुप ए के लीग मैच में अमेरिका और चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से हारने के कारण बाहर हो गई थी।
एक सूत्र ने कहा, ‘‘इन प्रस्तावों में से एक में बाबर, शाहीन, रिजवान जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम देना और उनकी जगह ‘अनकैप्ड’ या कुछ अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को आजमाने पर विचार किया जा रहा है। ’’
सूत्र ने कहा, ‘‘पर अभी तक फैसला नहीं हुआ है क्योंकि मसूद और गिलेस्पी ही टीम के चयन पर अंतिम फैसला करेंगे। अगले कुछ हफ्तों में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की संख्या भी कम हो सकती है और पीसीबी चयन प्रक्रिया की पुरानी प्रणाली पर वापस लौट सकता है।’’
सूत्र ने साथ ही कहा कि पीसीबी अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी की योजनाओं पर गिलेस्पी और सफेद गेंद के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन से भी सलाह लेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)