विदेश की खबरें | अलेप्पो के पास हुए हवाई हमलों में कई लोग हताहत, संपत्ति को नुकसान पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सीरिया के सरकारी मीडिया ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि अलेप्पो और उसके उपनगरों में नागरिक ठिकानों पर इजराइली हमले तथा सीरियाई विद्रोही समूहों द्वारा ड्रोन हमले किए गए। इसने हताहतों की सही संख्या नहीं बताई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सीरिया के सरकारी मीडिया ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि अलेप्पो और उसके उपनगरों में नागरिक ठिकानों पर इजराइली हमले तथा सीरियाई विद्रोही समूहों द्वारा ड्रोन हमले किए गए। इसने हताहतों की सही संख्या नहीं बताई।

ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानीकर्ता ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि इजरायली हमलों में अलेप्पो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अलेप्पो के दक्षिणी उपनगर जिबरीन में लेबनान के आतंकवादी हिजबुल्ला समूह के मिसाइल डिपो को निशाना बनाया गया। इसमें कहा गया है कि हमलों में दर्जनों सैनिक मारे गए या घायल हो गए।

ऑब्ज़र्वेटरी ने कहा कि हमलों के दो घंटे बाद भी विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई।

हमलों पर इज़राइली अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया। इज़राइल अक्सर सीरिया में ईरान से जुड़े ठिकानों पर हमले करता रहता है लेकिन शायद ही कभी उन्हें स्वीकार करता है।

बृहस्पतिवार को, सीरिया के सरकारी मीडिया ने राजधानी दमिश्क के पास हवाई हमले की खबर देते हुए कहा कि इसमें दो नागरिक घायल हो गए।

हिजबुल्ला की सीरिया में सशस्त्र उपस्थिति रही है क्योंकि वह देश में जारी संघर्ष में सरकारी बलों के साथ है।

सीरिया के सबसे बड़ा शहर और कभी इसका वाणिज्यिक केंद्र रहे अलेप्पो पर पहले भी ऐसे हमले हुए हैं जिसके कारण इसके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद करना पड़ा था। हालांकि शुक्रवार के हमले का हवाई अड्डे पर कोई असर नहीं पड़ा।

पिछले करीब पांच महीने से गाजा में युद्ध और लेबनान-इजराइल सीमा पर हिजबुल्ला और इजरायली बलों के बीच झड़पें जारी हैं। इनकी पृष्ठभूमि में सीरिया में हमले बढ़ गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी