देश की खबरें | बीस जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर अग्निपथ योजना के विरोध में कई संगठन करेंगे प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति और ‘देश की बात फाउंडेशन’ समेत कई संगठन सोमवार को यहां जंतर मंतर पर अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने यह बात कही।

नयी दिल्ली, 17 जून संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति और ‘देश की बात फाउंडेशन’ समेत कई संगठन सोमवार को यहां जंतर मंतर पर अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने यह बात कही।

‘देश की बात फाउंडेशन’ के संस्थापक राय ने केंद्र से इस योजना को वापस लेने की अपील की।

विरोध प्रदर्शन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन, छात्र-युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस), रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (आरवाईए), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और आम आदमी पार्टी यूथ विंग जैसे संगठन भी शामिल होंगे।

राय ने कहा कि संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति 20 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रमुख संगठनों के साथ अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन करेगी और सभी संगठन जंतर मंतर पहुंचें।

राय ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी निंदनीय है। उन्होंने केंद्र सरकार से योजना को वापस लेने की भी अपील की।

उन्होंने कहा, "सरकार लाठियों और गिरफ्तारियों से इस आंदोलन को नहीं दबा सकती है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\