देश की खबरें | राजस्थान में राजनीतिक गहमागहमी के बीच गहलोत से कई विधायक और मंत्री मिलने पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में राजनीतिक गहमागहमी के बीच मंगलवार को कई विधायक और कुछ मंत्री मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के लिये मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर, 27 सितम्बर राजस्थान में राजनीतिक गहमागहमी के बीच मंगलवार को कई विधायक और कुछ मंत्री मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के लिये मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री आवास पर गहलोत से मंगलवार को मिलने वालों में मंत्री भंवर सिंह भाटी, सालेह मोहम्मद, अशोक चांदना, सुखराम विश्नोई, विधायक मीना कुमारी, रफीक खान, खुशवीर जोजावर, अमित चाचाण, मदन प्रजापत, जगदीश जांगिड़ समेत करीब 20 विधायक शामिल हैं ।

सूत्रों ने बताया कि जो विधायक और मंत्री गहलोत से मिलने पहुंचे है उन्होंने पहले से ही समय मांगा हुआ था।

उन्होंने बताया कि गहलोत ने विधायकों से अपने क्षेत्रों में जाकर मजबूती से काम करने को कहा है।

राजस्थान में जारी राजनीतिक सरगर्मियों के बीच पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार को दिल्ली चले गए।

पायलट के करीबी सूत्रों ने कहा कि पायलट निजी काम से दिल्ली गए हैं और इसका मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम से कुछ लेना देना नहीं है और वे दोपहर में नियमित उड़ान से दिल्ली गए हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद राज्य में मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलें चल रही हैं। पायलट इस पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी