ताजा खबरें | पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी के बाद कई देशों ने भारतीय राजदूतों को किया था तलब : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के मुद्दे पर कतर, पाकिस्तान और कुवैत सहित कुछ अन्य देशों के अलावा अजरबैजान ने भी अपने देश स्थित भारतीय राजदूत को तलब कर लिया था।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के मुद्दे पर कतर, पाकिस्तान और कुवैत सहित कुछ अन्य देशों के अलावा अजरबैजान ने भी अपने देश स्थित भारतीय राजदूत को तलब कर लिया था।

विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने पिछले दिनों पैगंबर मोहम्मद पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों के मद्देनजर भारतीय राजदूतों को तलब करने वाले देशों का ब्योरा मांगे जाने पर राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘कतर, कुवैत, पाकिस्तान, ईरान, इंडोनिशिया, मलेशिया और अजरबैजान ने पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणियों के संबंध में भारतीय राजदूतों को तलब किया।’’

मुरलीधरन ने बताया कि भारतीय राजदूतों ने उक्त देशों को अवगत कराया कि ये टिप्पणियां किसी व्यक्ति विशेष द्वारा की गई थीं और ये किसी भी तरह से भारत सरकार के दृष्टिकोण को नहीं दर्शाती।

मुरलीधरन के मुताबिक राजदूतों ने कहा, ‘‘हमारी सभ्यतागत विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार भारत सभी धर्मो को सर्वोच्च सम्मान देता है।’’

केंद्रीय मंत्री ने इस बात से इंकार किया कि ऐसी टिप्पणियों के कारण अरब देशों के साथ भारत के संबंध प्रभावित हुए हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रवक्ताओं के भड़काऊ भाषणों और अपमानजनक टिप्पणियों ने हाल में अरब देशों के साथ महत्वपूर्ण संबंधों को प्रभावित किया है, मुरलीधरन ने कहा, ‘‘जी नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अरब देशों के साथ भारत के ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जो पिछले कुछ वर्षों में राजनीति, व्यापार और निवेश, रक्षा, सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्कृति और लोगों के आपसी संबंधों से विभिन्न क्षेत्रों में काफी मजबूत हुए हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत सरकार अरब देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करने के लिए उच्च प्राथमिकता देती रही है, जो सरकार के दृष्टिकोण और विचारों को समझते हैं।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संबंधित राजनीतिक संगठन ने हालिया टिप्पणियों के संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है इसे अरब सरकारों द्वारा विधिवत रूप से स्वीकार किया गया है।

ज्ञात हो कि शर्मा के बयान के बाद भाजपा ने उन्हें प्रवक्ता के पद से निलंबित कर दिया था। पार्टी ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले भाजपा की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल पर भी कार्रवाई की थी और उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\