देश की खबरें | दिल्ली के कई बार-होटल ने आबकारी लाइसेंस समाप्त होने पर शराब परोसने से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शराब पीने वालों को सोमवार को मुश्किल का सामना करना पड़ा, क्योंकि दिल्ली के रेस्तरां, बार और होटलों ने 31 जुलाई को अपने आबकारी लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बाद शराब परोसने से इनकार कर दिया।

नयी दिल्ली, एक अगस्त शराब पीने वालों को सोमवार को मुश्किल का सामना करना पड़ा, क्योंकि दिल्ली के रेस्तरां, बार और होटलों ने 31 जुलाई को अपने आबकारी लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बाद शराब परोसने से इनकार कर दिया।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को दिल्ली सरकार द्वारा इस आशय का निर्णय लिए जाने के बाद होटल, बार और रेस्तरां के शराब परोसने के वास्ते लाइसेंस को एक महीने के लिये बढ़ाने की मंजूरी दे दी।

उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग जल्द ही इस आशय का आधिकारिक आदेश जारी करेगा।

हालांकि, रेस्तरां मालिकों ने कहा कि लाइसेंस की अवधि बढ़ाने की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसके कारण इसको पूरा करने में कम से कम एक-दो दिन लगेंगे, यानी लोगों को अभी शराब के लिए इंतजार करना होगा।

सोमवार को कई लोग अनजाने में रेस्तरां और बार में गए और शराब मांगी, लेकिन उनके अनुरोध को ठुकरा दिया गया।

इससे पहले दिन में नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के प्रतिनिधियों ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर मौजूदा लाइसेंसों को नवीनीकृत करने का आग्रह किया।

एक ज्ञापन में एनआरएआई ने कहा कि उद्योग ने नवंबर 2021 से नई आबकारी नीति को लागू किये जाने का स्वागत किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\