जरुरी जानकारी | जुलाई में चीन में विनिर्माण गतिविधियां सुस्त पड़ीं, आर्थिक वृद्धि पर आशंका गहराई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रविवार को प्रकाशित एक सर्वे रिपोर्ट से चीन के विनिर्माण परिदृश्य के बारे में असंतोषजनक स्थिति सामने आई है। चीन की सरकारी सांख्यिकी एजेंसी और उद्योग समूह चाइना फेडरेशन ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड पर्चेजिंग की इस रिपोर्ट के मुताबिक, कमजोर वैश्विक मांग और वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के लिए बरती जा रही सख्ती से जुलाई में विनिर्माण गतिविधियां सुस्त रहीं।

रविवार को प्रकाशित एक सर्वे रिपोर्ट से चीन के विनिर्माण परिदृश्य के बारे में असंतोषजनक स्थिति सामने आई है। चीन की सरकारी सांख्यिकी एजेंसी और उद्योग समूह चाइना फेडरेशन ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड पर्चेजिंग की इस रिपोर्ट के मुताबिक, कमजोर वैश्विक मांग और वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के लिए बरती जा रही सख्ती से जुलाई में विनिर्माण गतिविधियां सुस्त रहीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, मासिक खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) जून के 50.2 से गिरकर जुलाई में 49 पर आ गया। अधिकतम 100 अंक वाले पीएमआई का आंकड़ा 50 से नीचे आने को विनिर्माण गतिविधि में गिरावट का संकेत माना जाता है।

इसके अलावा नए ऑर्डर की संख्या, निर्यात और रोजगार के मोर्चे पर भी विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार कम पड़ती हुई नजर आ रही है। दुनिया के विनिर्माण केंद्र के रूप में पिछले दो दशक में उभरकर सामने आई चीन की अर्थव्यवस्था के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

अर्थशास्त्री झांग लिकुन ने कहा, ‘‘विनिर्माण पर जबर्दस्त दबाव है। महामारी का असर अब भी देखा जा रहा है।’’ विनिर्माण गतिविधियां कम होने का सीधा असर रोजगार अवसरों में कटौती के रूप में सामने आ सकता है।

विनिर्माण गतिविधियां सुस्त पड़ने से सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी इस साल के 5.5 प्रतिशत के आर्थिक वृद्धि लक्ष्य के बारे में बात करना बंद कर दिया है। अब वे किसी ठोस आंकड़े के बजाय अधिकतम संभव परिणाम हासिल करने की ही बात कर रहे हैं।

एपी प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं लाभार्थी सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें