Delhi Shocker: बाहरी दिल्ली में एक पुरुष का शव मिला, हत्या की आशंका

बाहरी दिल्ली के राज पार्क इलाके में रविवार सुबह एक पुरुष का शव मिला, जिस पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी.

Death Representative (Photo Credit: PTI)

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल: बाहरी दिल्ली के राज पार्क इलाके में रविवार सुबह एक पुरुष का शव मिला, जिस पर चोट के निशान हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि शव के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान 32 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला था. यह भी पढ़ें: Delhi Shocker: राज पार्क इलाके में एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या

पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फॉरेसिंक विशेषज्ञों के दल ने घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुमार के निजी समान के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई और हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Telangana Shocker: तेलंगाना में दिल दहला देने वाला मामला, बेटे की चाहत में पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी और दो बेटियों को स्विमिंग पूल में डुबोकर मार डाला

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट