खेल की खबरें | मनप्रीत ने कहा, तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का सर्वश्रेष्ठ मौका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का मानना है कि आगामी ओलंपिक में उनकी टीम के पास चार दशक के पदक के सूखे को समाप्त करने का सर्वश्रेष्ठ मौका होगा क्योंकि उन्हें तोक्यो खेलों के दौरान टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है।

बेंगलुरू, नौ मई भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का मानना है कि आगामी ओलंपिक में उनकी टीम के पास चार दशक के पदक के सूखे को समाप्त करने का सर्वश्रेष्ठ मौका होगा क्योंकि उन्हें तोक्यो खेलों के दौरान टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है।

भारतीय टीम अतीत में हॉकी में आठ स्वर्ण पदक जीत चुकी है लेकिन टीम ने अपना पिछला स्वर्ण 1980 में मॉस्को ओलंपिक में जीता था।

मनप्रीत ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले तोक्यो ओलंपिक की 75 दिन की उलटी गिनती के मौके पर कहा, ‘‘हमारा मानना है कि हमारे पास ओलंपिक में पदक जीतने का सर्वश्रेष्ठ मौका है और यह विश्वास सभी को प्रेरित और आशावान बना रहा है।’’

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘हमारी ट्रेनिंग की योजना इस तरह बनाई गई है कि हम सही समय पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और तोक्यो के गर्म हालात से सामंजस्य बैठाने के लिए हम सूरज की रोशनी में कई घंटे बिता रहे हैं।’’

मनप्रीत ने कहा कि जर्मनी और स्पेन के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मुकाबले कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित होने से टीम को बड़ा झटका लगा है।

उन्होंने कहा, ‘‘जर्मनी और स्पेन के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मुकाबले भी स्थगित होने से हम बेहद निराश थे क्योंकि इन मुकाबलों से निश्चित तौर पर हमारी तैयारी में मदद मिलती। लेकिन हम समझ सकते हैं कि यह बेहद मुश्किल समय है और यात्रा से जुड़ी पाबंदियां हैं।’’

इस बीच भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल राहत महसूस कर रही हैं कि हाल में कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई सभी खिलाड़ी इस घातक वायरस से उबरने के बाद अगले हफ्ते ट्रेनिंग दोबारा शुरू करेंगी।

रानी के अलावा सविता पूनिया, शर्मिला देवी, रजनी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और सुशीला 10 दिन के ब्रेक के बाद राष्ट्रीय शिविर में लौटने पर कोविड पॉजिटिव पाई गई थी।

दो सहयोगी स्टाफ वीडियो विश्लेषक अमृतप्रकाश और वैज्ञानिक सलाहकार वेन लोम्बार्ड भी संक्रमित होने के बाद इस वायरस से उबर चुके हैं।

रानी ने कहा, ‘‘हम राहत महसूस कर रहे हैं कि पॉजिटिव पाए गए सभी खिलाड़ी अब ठीक हैं और ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने के लिए कमर कस चुके हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\