देश की खबरें | मान ने नांगल बांध पर सीआईएसएफ जवानों को तैनात करने के केंद्र के कदम का विरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नांगल बांध की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के 296 जवानों की टुकड़ी तैनात करने के केंद्र सरकार के कदम की बृहस्पतिवार को निंदा करते हुए कहा कि क्या केंद्र को पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं है।

चंडीगढ़, 22 मई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नांगल बांध की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के 296 जवानों की टुकड़ी तैनात करने के केंद्र सरकार के कदम की बृहस्पतिवार को निंदा करते हुए कहा कि क्या केंद्र को पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं है।

केंद्र सरकार के कदम पर सवाल उठाते हुए मान ने कहा कि जब पंजाब पुलिस बांध की सुरक्षा कर रही है तो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को तैनात करने की क्या जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह शनिवार को होने वाली नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री को लगता है कि पंजाब पुलिस अक्षम है।

नांगल बांध के पानी के बंटवारे को लेकर पंजाब और हरियाणा के मध्य गतिरोध के बीच केंद्र ने बांध को आतंकवाद रोधी सुरक्षा प्रदान करने के लिए सीआईएसएफ के 296 कर्मियों की टुकड़ी की तैनाती को मंजूरी दी है।

इन जवानों की तैनाती के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) को सीआईएसएफ के पक्ष में 8.58 करोड़ रुपये की राशि जमा करने को कहा गया है।

मान ने बृहस्पतिवार को संगरूर में मीडियाकर्मियों से कहा कि सीआईएसएफ कर्मियों की तैनाती में प्रतिवर्ष 8.58 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने इस संबंध में केंद्र के पत्र की प्रति दिखाई।

मान ने कहा, ‘‘वे कहते हैं कि या तो बीबीएमबी इस राशि का भुगतान करेगा या पंजाब करेगा। जब पंजाब पुलिस बांध को निशुल्क सुरक्षा प्रदान कर रही है तो इसकी क्या जरूरत है? हम पैसा क्यों देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस कदम का कड़ा विरोध करता हूं। हम न तो बीबीएमबी के माध्यम से और न ही पंजाब सरकार के खजाने से पैसा देने देंगे।’’

सुरक्षा घेरा तैनात करने के केंद्र के इरादे पर सवाल खड़ा करते हुए मान ने कहा कि क्या वह पंजाब के पानी का हिस्सा ‘चुराना’ चाहता है। उन्होंने कहा, ‘‘इसका मतलब हुआ कि हम अपना पानी भी लुटाएंगे और उसके लिए पैसा भी देंगे। हम ऐसा नहीं होने देंगे।’’

मान ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत पार्टी के नेताओं से सवाल किया कि क्या केंद्र का यह कदम उनकी स्वीकृति से उठाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र को इस निर्णय को वापस लेना चाहिए। यह बांध पंजाब के क्षेत्र में आता है। अगर पंजाब अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा कर सकता है तो बांध की सुरक्षा क्यों नहीं कर सकता।’’

वर्तमान में पंजाब पुलिस नांगल बांध को सुरक्षा प्रदान कर रही है, जो रूपनगर जिले में भाखड़ा बांध के नीचे की ओर स्थित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\