देश की खबरें | ‘मन-की-बात’ से भारत में आई ‘मूक’ क्रांति : उप राज्यपाल सक्सेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन-की-बात’ के प्रसारण से देश में ‘मूक’ क्रांति आई है।

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल दिल्ली के उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन-की-बात’ के प्रसारण से देश में ‘मूक’ क्रांति आई है।

सक्सेना ने रविवार को कई बुद्धिजीवियों, पद्म पुरस्कार विजेताओं, स्वच्छता कर्मियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ राजनिवास में ‘मन-की-बात’ की 100वीं कड़ी को सुना।

उप राज्यपाल ने कार्यक्रम के प्रसारण के बाद कहा, ‘‘ मन की बात दुनिया का विशेष कार्यक्रम है। इसके जरिये वह (मोदी) सीधी बात करते हैं और उनके दृष्टिकोण का अमिट छाप पड़ता है। हमने आज अपने प्रधानमंत्री को सुना। हर बार की तरह उन्होंने हमारे सामने समाज के आखिरी पायदान पर मौजूद व्यक्ति के लिए नए विचार, उम्मीदें और आकांक्षाएं रखीं।’’

उन्होंने कहा कि जब लोग संचार के नए साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं तब प्रधानमंत्री लोगों से संवाद के लिए रेडियो का इस्तेमाल कर रहे हैं यह साधारण बात नहीं है।

सक्सेना ने कहा, ‘‘ आप सभी जानते हैं कि मैं लंबे समय से खादी से जुड़ा हूं। मन की बात की पहली कड़ी में उन्होंने (मोदी ने) खादी को हर गांव तक पहुंचाने की बात की थी। उन्होंने कलाकारों की मदद के लिए खादी उत्पाद खरीदने की अपील की थी। आप सभी को याद होगा कि उन्होंने कहा था कि आप अपने परिवार के लिए सभी तरह के कपड़े लेकर आते हैं। अगर आप एक कपड़ा खादी का खरीदेंगे तो हजारों बुनकर भी दिवाली मना सकेंगे। उसका इतना असर हुआ कि आज खादी न केवल ब्रांड बन गया है बल्कि यह फैशन ट्रेंड बन गया है।’’

सक्सेना पूर्व में खादी और ग्राम उद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष रह चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’, खिलौने, कुम्हार कला और शहद मिशन का उल्लेख किया। उनके शब्दों के जरिये लाखों कलाकार आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े। मैं उन्हें (मोदी को) हृदय से इस मूक क्रांति के लिए धन्यवाद देता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड