देश की खबरें | मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने महागठबंधन से नाता तोडा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा :हम: सेक्युलर ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के महागठबंधन से नाता तोड लिया। हालांकि उसने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि भविष्य में वह राजग या किसी अन्य मोर्चे का हिस्सा बनेगी या नहीं ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 20 अगस्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा :हम: सेक्युलर ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के महागठबंधन से नाता तोड लिया। हालांकि उसने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि भविष्य में वह राजग या किसी अन्य मोर्चे का हिस्सा बनेगी या नहीं ।

हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने पार्टी के अन्य प्रवक्ताओं के साथ संयुक्त रूप से पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि हिंदुस्तानी आवाम ने मोर्चा आज से महागठबंधन से अलग होने का फ़ैसला किया है।

यह भी पढ़े | तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को अडानी एंटरप्राइजेज को सैंपने को लेकर केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने बुलाई सर्वदलीय बैठक: 20 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को आयोजित पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हम का किसी दल में विलय नहीं होगा।

दानिश ने कहा कि उनकी पार्टी का किस दल से गठबंधन होगा, इस बारे में जल्द ही हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जानकारी देंगे।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के रेल मंत्री Sheikh Rasheed ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी, बोले असम तक है टारगेट, मुसलामनों को नहीं होगा नुकसान.

इससे पूर्व पटना में मांझी के आवास पर पार्टी की कोर कमेटी सदस्यों की बैठक हुयी। इसमें सदस्यों ने महागठबंधन की मजबूती के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समन्वय कमिटी के सुझाव को नजरअंदाज किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की ।

आगे का निर्णय लेने के लिए पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया है।

बिहार के विपक्षी महागठबंधन से हम के निकल जाने के बाद अब इसमें चार दल राजद, कांग्रेस, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा और मुकेश सहनी का दल वीआईपी रह गए हैं।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\